Monday, December 17, 2018

पोती सारा की फिल्म देखकर शर्म‍िला टैगोर ने अमृता को भेजा ये मैसेज

सारा अली खान की फिल्म "केदारनाथ" फैंस और सेलेब्स को पसंद आई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफ‍िस पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है. लेकिन सारा के लिए सबसे खास है उनकी दादी शर्म‍िला टैगोर की तरफ से मिला र‍िस्पॉन्स.

सारा ने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरी दादी ने केदारनाथ देखने के बाद मां अमृता स‍िंह को मैसेज किया. दादी को सभी जानने वालों के फोन कॉल और मैसेज आ रहे हैं. मेरे काम की तारीफ सुनकर वो बहुत खुश हैं. उन्हें मुझ पर गर्व है. लेकिन सबसे खास है कि उन्होंने मां को मैसेज किया. मेरी वजह से परिवार 30 सेकेंड के ल‍िए साथ, वो भी ऐसे हालात में... ये सबसे बड़ी बात है."

करीना-सैफ संग केपटाउन में हॉलीडे एंजॉय कर रहे तैमूर

सारा के काम की तारीफ उनके पापा सैफ अली खान भी कर रहे हैं. सैफ का मानना है, "सारा ने मुझसे कहीं बेहतर डेब्यू किया है. उसका आत्मव‍िश्वास देखकर मैं सरप्राइज हूं. उसने पहली बार में शानदार काम क‍िया है. बता दें सारा अली खान की फिल्म देखने के बाद करीना कपूर ने भी पार्टी देने का प्लान किया है."

कैसे शख्स को डेट करना चाहेंगी सारा अली खान? बताई ये खूबियां

फिल्म की कमाई दो हफ्ते में 50 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस सफलता पर सारा के अपोजिट लीड हीरो, सुशांत सिंह राजपूत ने कहा, "मैं फिल्म के लिए दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से वाकई खुश हूं. जब एक अभिनेता के काम की सराहना की जाती है तो यह अच्छा लगता है. क्योंकि इससे ही उसे प्रोत्साहन मिलता है."

उन्होंने कहा, "फिल्म में हमने जिस तरह हर बारीकी को दिखाया है, वे उससे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और इसकी प्रशंसा कर रहे हैं. एक अभिनेता या फिल्म निर्माता के रूप में हम चाहते हैं कि हम जो भी कहना चाहते हैं वह बिना किसी रुकावट के दर्शकों तक पहुंचे."

दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना होगा. इस केस में सज्जन कुमार के अलावा बलवान खोखर, कैप्टन भागमल और गिरधारी लाल को दी गई उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है. वहीं, पूर्व विधायक महेंद्र यादव और किशन खोखर की सजा बढ़ाते हुए 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. जबकि लोवर कोर्ट ने महेंद्र और किशन को 3-3 साल की सजा दी थी.

आजतक के खास कार्यक्रम 'एजेंडा आजतक 2018' का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई. '2019 का रोड मैप' सेशन का संचालन रोहित सरदाना ने किया. इस सत्र में नितिन गडकरी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी खुल कर बात की.

नितिन गडकरी ने कहा कि अयोध्या का मुद्दा धर्म का नहीं है, ये जनभावनाओं से जुड़ा है. अगर राम के जन्मस्थान पर मंदिर नहीं बनेगा तो किधर बनेगा. ये भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में पहले भी था और आज भी है. उन्होंने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है लेकिन अभी भी आपसी बातचीत से मुद्दा सुलझ सकता है.

पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने जो पालमपुर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वादा किया था उसी पर आज ही कायम हैं. लेकिन हम कोर्ट में हैं. गडकरी ने कहा कि राम मंदिर बनाने के तीन रास्ते हैं. पहला सुप्रीम कोर्ट के फैसले से, दूसरा आपसी बातचीत से और तीसरा संसद में कानून लाने से.

No comments:

Post a Comment